ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबसपाइयों ने माया को पीएम बनाने का संकप दोहराया

बसपाइयों ने माया को पीएम बनाने का संकप दोहराया

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी आए राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली नीले खेमा में जोश भर गए। उन्होंने भाजपा पर कड़े प्रहार...

बसपाइयों ने माया को पीएम बनाने का संकप दोहराया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 24 Jun 2018 07:55 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहाग नगरी आए राज्य सभा सदस्य मुनकाद अली नीले खेमा में जोश भर गए। उन्होंने भाजपा पर कड़े प्रहार किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को झूठों का सरदार बताया। पार्टी कार्यकर्ताओं से बसपा सुप्रीमो मायावती को दिल्ली की गद्दी पर बिठाने का आह्वान किया। सांसद मुनकाद अली रविवार को नगर के पालीवाल हॉल पर आयोजित बसपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेने आए थे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि देश की 88 फीसदी आबादी गरीबी, बेरोजगारी जैसी तमाम समस्याओं से जूझ रही है। जिसमें दलित, पिछड़े और मुसलमान शामिल हैं। वहीं 12 प्रतिशत लोग 70 साल से 88 फीसदी लोगों पर हुकुमत करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती देश की इसी बड़ी आबादी के हितों की लड़ाई लड़ रहीं हैं। जब तक सत्ता की चाबी बहुजन समाज के हाथ में नहीं होगी। तब तक देश की इस बड़ी आबादी का कल्याण नहीं हो सकता। जिसके लिए हमें मायावती को पीएम की कुर्सी तक पहुंचाना होगा। उन्होंने नारा दिया 2019 में नीला झंडा उठाना है- मायावती को दिल्ली की गद्दी पर बिठाना है। राज्य सभा सदस्य मुनकाद ने कहा कि भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि यह झूठे लोगों की पार्टी है और नरेन्द्र मोदी झूठों के सरदार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की जनता से झूठे वादे कर केन्द्र में सरकार बनाई। इसी तरह विधानसभा चुनाव में जनता को सब्ज बाग दिखाए गए। अच्छे दिन लाने का बात कही। मोदी ने कहा कि देश की सरहद पर हमारे एक जवान का सिर कटा तो हम दुश्मन के 10 सिर काट कर लाएंगे। उन्होंने कहा कि इसमें मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। सभा में मुख्य जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह व सत्य प्रकाश कर्दम, जोन इंचार्ज डा. ज्ञान सिंह, जिलाध्यक्ष सालिग सिंह, नगर अध्यक्ष शफात खान राजू, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, पूर्व विधायक राकेश बाबू, पूर्व चेयरमैन सिरसागंज राघवेन्द्र सिंह, विश्वदीप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में गोल्डी राठौर एडवोकेट, टीटू प्रधान, ब्रजमोहन कश्यप, पवन दीक्षित, डा. मुजाहिद, साबिर कुरैशी, हाजी अजीम खान, शकील, शम्मी, संजीव कुमार, ब्रजेश वरुण, मुकेश कुमार, देवानंद गौतम, रविन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र वर्धन, सुजान सिंह प्रधान, खचेर सिंह बघेल, सत्य प्रकाश भारती आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें