विवाहिता को रखते थे भूखा-प्यासा, मारपीट कर घर से निकाला

Jan 14, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

Firozabad News - नारखी थाना क्षेत्र में विवाहिता का उत्पीड़न हुआ जब ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में चार पहिया कार की मांग की। विवाहिता ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया। ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी दी और घर से निकाल दिया। मायके वालों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा।

विवाहिता को रखते थे भूखा-प्यासा, मारपीट कर घर से निकाला

नारखी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त दहेज में चार पहिया कार न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया। मायके वालों ने कई बार ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। विवाहिता को घर से बाहर भी निकाल दिया। थाना नारखी में रिपोर्ट न लिखी जाने पर विवाहिता ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। रैपुरा रोड संतोष नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी नारखी के गांव कपावली निवासी मनीष कुमार प्रजापति पुत्र नीरज के साथ की। शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे, इसमें तीन लाख रुपये कैश एवं सोने-चांदी के जेवर दिए थे, लेकिन इससे ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे तथा शादी के बाद से ही पति मनीष, ससुर नीरज, सास अनीता, मौसेरी सास ममता, मौसेरी सास का लड़का विवेक एक चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।

विवाहिता का आरोप है इसमें गांव के ही अतुल पंडित भी शामिल था, क्योंकि परिवार में उसका बहुत प्रभाव है तथा वह जो चाहता है, वही होता है। मार्च 2025 में घर से निकालते हुए कहा कि जब तक चार पहिया वाहन या बगैर बुलेट मोटर साइकिल से आई तो जान से मार देंगे। विवाहिता मायके आई तथा परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों ने समाज के लोगों के बीच बैठकर ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया। विवाहिता का आरोप है कि 24 नवंबर को ससुरालीजनों ने सादा कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए दबाव बनाया। पति ने जान से मारने के लिए गला दबाया तो ससुरालीजन कहने लगे कि जान से मार दो इसे, दूसरी शादी करा देंगे। थाने जाने पर भी महिला की रिपोर्ट नहीं लिखी गई। कोर्ट के आदेश पर थाना नारखी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।