अतिरिक्त दहेज को लेकर विवाहिता को घर से निकाला
Firozabad News - टूंडला में अतिरिक्त दहेज को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने रजावली थाने में लिखाई है।पीड़िता रूवीना पुत्री बन

टूंडला में अतिरिक्त दहेज को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने रजावली थाने में लिखाई है। पीड़िता रूवीना पुत्री बन्ने निवासी रामगढ़ थाना रजावली ने द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी शादी 20 नवम्बर 2023 को इकबाल पुत्र शमशेर खां निवासी पेंतीखेड़ा थाना फतेहाबाद जिला आगरा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने 10 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी में दिए गए दान दहेज से पति, ससुर, सास परवीन, जेठ गुलशेर, ननद फूलवानो, गुडिया पत्नी फहीम खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद अतिरिक्त दहेज में एक लाख की मांग करने लगे।
इसके साथ ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया। विगत 28 सितम्बर 2025 को उक्त सभी लोगों ने पीड़िता को मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने जब पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा कार्रवाई करने की चेतावनी देने के बाद कुछ दिन ठीक से रखा। बाद में उक्त लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


