ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनिगम की ग्रान्ट कटने की खबर से मचा हड़कंप

निगम की ग्रान्ट कटने की खबर से मचा हड़कंप

फिरोजाबाद। नगर निगम की ग्रांट एक बार फिर कटने की खबर से हड़कंप मच गया।

निगम की ग्रान्ट कटने की खबर से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 16 Jul 2018 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम की ग्रांट एक बार फिर कटने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि नगरायुक्त ने ऐसी किसी प्रमाणित सूचना मिलने से इनकार किया है। जबकि नगर निगम में ठेकेदारों और खासकर पार्षदों में यह चर्चा आम रही। चर्चा थी कि एक दो दिन में इस संबंध में शासन से लेटर आ जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व में नगर निगम की कुछ ग्रांट कट चुकी है। सोमवार को चर्चा चली कि राज्य वित्त की लाखों की ग्रांट फिर कट गई है। इससे हड़कंप मच गया, ठेकेदार इधर उधर से इस बात की पुष्टि करने में लग गए लेकिन कहीं से कोई प्रमाणित सूचना नहीं मिली। दिन भर ग्रांट कटने की खबर चर्चा का विषय बनी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर संदेश भी चले। पार्षद देशदीपक यादव ने बताया कि नगर निगम में एक अधिकारी ने ग्रांट कटने की खबर दी है और यह भी बताया है कि एक दो दिन में लेटर आ जाएगा, उधर नगरायुक्त जितेन्द्र कुमार ने कहा है कि ऐसी कोई जानकारी शासन से नहीं मिली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें