नाले में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

Mar 03, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - मंगलवार की दोपहर थाना उत्तर के मोहल्ला रेहना में एक युवक का शव नाले में मिला। शव की पहचान 20 वर्षीय टीटू के रूप में हुई, जो एक कांच कारखाने में काम करता था। शव मिलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।

नाले में मिला युवक का शव, फैली सनसनी

थाना उत्तर के मोहल्ला रेहना के नाले में मंगलवार की दोपहर एक युवक का शव नाले में पड़ा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तथा शव को बाहर निकलवाया। थाना उत्तर के रहना स्थित बृजेश प्लाजा के सामने नाले में एक युवक का शव पड़ा होने की जानकारी पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलने पर पुलिस भी मौके प पहुंच गई तथा लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान 20 वर्षीय टीटू पुत्र हरी सिंह के रूप में हुई। बिहारी नगर निवासी पूरन सिंह ने युवक की शिनाख्त करते हुए कहा कि वह उनका भतीजा है तथा एक कांच कारखाने में काम करता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।