यमुना रक्षक दल फिर फूंकेगा यमुना शुद्धिकरण का बिगुल
मथुरा। ब्रज में अविरल यमुना निर्मल यमुना लाने के लिए यमुना रक्षक दल एक बार फिर से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यमुना शुद्धिकरण के अभियान को...
मथुरा। ब्रज में अविरल यमुना निर्मल यमुना लाने के लिए यमुना रक्षक दल एक बार फिर से सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। यमुना शुद्धिकरण के अभियान को नए सिरे से प्रारंभ किया जाएगा।
सोमवार को कृष्ण बलराम गेस्ट हाउस में अविरल यमुना निर्मल यमुना लाने के प्रयास पर चर्चा हुई। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास ने कहा कि 1994 का समझौता रद करके नये सिरे से इस जल का बंटवारा हो, हथिनीकुंड पर जो जल रुका हुआ है। ब्रज क्षेत्र में जहां करोड़ों लोग दर्शन के लिए आते हैं, वहीं यमुना जल को देखकर उनकी भावनाएं आहत होती हैं। इयमुना रक्षक दल यमुना अविरल यमुना निर्मल यमुना के लिए अंतिम दम तक लड़ने का संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति को 5 दिसंबर को यमुना सेवा धाम वृंदावन में संपूर्ण बृजवासी आमंत्रित हैं, उन सब से विचार-विमर्श के बाद अभियान की शुरुआत की जाएगी। बैठक में राम कुमार निषाद को यमुना रक्षक दल का जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष और मंगल नरवार को युवा महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर नरवार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोहन लाल, प्रदेश प्रभारी सतपाल सिंह, जिला प्रभारी राधावल्लभ शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ मौनी सिसोदिया, भगत सिंह जादौन ठाकुर, मुकेश सिसौदिया, हाशिम भाई, लक्ष्मण चैधरी, सेनापति कुंतल, अशोक शर्मा, हर्ष चैधरी, निशांत चैधरी, मक्खन गोस्वामी, सोनू बघेल आदि बैठक में मौजूद रहे।
यमुना भक्तों को छलने का लगाया आरोप
यमुना प्रदूषण मुक्ति मंच के हरियाणा के संजय ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर यमुना भ्कतों को छलने का आरोप लगाया है। संजय ने कहा है कि यमुना जल प्रदूषण मुक्ति मंच की मुहिम के पश्चात ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जून को एक पत्र जारी कर 31 अक्तूबर तक यमुना सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, सभी नालों को डायवर्ट और टेप करने की घोषणा की थी। वह घोषणा झूठी साबित हो गई है।