ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादभाजपा देशहित में काम करती है:बघेल

भाजपा देशहित में काम करती है:बघेल

टूंडला। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल कार्यालय नगर के बैनीवाल गार्डन में...

भाजपा देशहित में काम करती है:बघेल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 18 Sep 2018 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का मंडल कार्यालय नगर के बैनीवाल गार्डन में खोला। इसमें एक साथ 5000 से अधिक कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हो सकेगी। यह बात कैबिनेट मंत्री प्रो़ एसपी सिंह बघेल ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर वर्ग का हित है। केन्द्र और प्रदेश सरकार देश का चहुंमुखी विकास कराने के लिए प्रयासरत है। जाति कोई भी क्यों न हो, भाजपा के लिए जाति मायने नहीं रखती बल्कि देशहित मायने रखता है। भाजपा का नारा है सबका साथ सबका विकास। हम सभी को भी इसी तरह जाति-पाति के भेदभाव से उपर उठकर देश के विकास में अपना योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र बैनीवाल, जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख भंवर सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हनुमंत बघेल, पवन शर्मा, कैलाश बैनीवाल, दीपक चौधरी, संजय बैनीवाल, अशोक सिकरवार, भूपेन्द्र सिंह, वृंदावनलाल गुप्ता, अवधेश पालीवाल आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें