ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादभगवान को जातियों में बांटने लगी भाजपा:अक्षय

भगवान को जातियों में बांटने लगी भाजपा:अक्षय

फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी समाज को जोड़ने का काम कर रही है। वहीं भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। भाजपा के लोग भगवान तक को जातियों में बांट रहे हैं। यह बड़े अफसोस की बात है। भाजपा तरह तरह की चाल...

भगवान को जातियों में बांटने लगी भाजपा:अक्षय
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 26 Dec 2018 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी समाज को जोड़ने का काम कर रही है। वहीं भाजपा समाज को तोड़ने का काम कर रही है। भाजपा के लोग भगवान तक को जातियों में बांट रहे हैं। यह बड़े अफसोस की बात है। भाजपा तरह तरह की चाल चल रही है। हम सभी को भाजपा की कुचाल को समझना होगा।

यह बात सपा सांसद अक्षय यादव ने बुधवार को गंगा रिसोर्ट बम्बा बाईपास ककरऊ कोठी पर आयोजित दिवाकर समाज के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने फिरोजाबाद सहित प्रदेश भर में विकास के बड़े काम किए। लेकिन भाजपा जनता को गुमराह कर चुनाव जीत गई।

सांसद ने कहा कि शहर के लोगों को गंगाजल लाने के लिए जेड़ा झाल परियोजना सपा सरकार ने ही शुरू की थी। यह सपा सरकार का ड्रीम प्रोजक्ट था। सरकार ने इस पर काफी काम कराया। लेकिन बाद में शहर तक पानी आने में जो देरी हुई उसके लिए भाजपा की मौजूदा सरकार जिम्मेदार है।

सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने दिवाकर समाज का पूरा सम्मान किया है और आगे भी करती रहेगी। लेकिन समाज के लोगों को भाजपा की कुचालों से सतर्क रहना होगा।

एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार बन गई। लेकिन वह सूबे के विकास के लिए अभी तक कोई बड़ा काम नहीं कर सकी। सपा सरकार ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे जिस तत्परता से जनता को दिया। लेकिन भाजपा एक सड़क भी ठीक तरह नहीं बना सकी है। भाजपा के लोग सपा के काम को अपना बताने का श्रेय लेने में जुटे हुए हैं। इसे जनता भली भांति समझ रही है।

एमएलसी असीम यादव ने कहा कि आम चुनाव में सियासी दलों व राजनेताओं की परीक्षा होती है। तब जनता ही इनका रिपोर्ट कार्ड जांचती है। उन्होंने कहा कि अब लोक सभा चनाव की परीक्षा में भाजपा फेल होने वाली है। क्योंकि इसके रिपोर्ट कार्ड में कोई सकारात्मक कार्य नहीं दिखेगा।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ओम प्रकाश दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, पूर्व चेयरमेन राकेश दिवाकर, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमल सिंह दिवाकर, गुलाब सिंह प्रधान आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह की अध्यक्षता अमर सिंह दिवाकर ने की। संचालन अनार सिंह दिवाकर ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें