ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचाची भतीजे की मौत, मासूम बच्ची सहित चार घायल

चाची भतीजे की मौत, मासूम बच्ची सहित चार घायल

थाना नगला खंगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में चाची व भतीजे की मौत हो गई। हादसे में 2 वर्षीय बालक सहित चार लोग घायल हो...

चाची भतीजे की मौत, मासूम बच्ची सहित चार घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 01 Jan 2022 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना नगला खंगर क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत में चाची व भतीजे की मौत हो गई। हादसे में 2 वर्षीय बालक सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया है।

थाना नगला खंगर के नगला जोरे निवासी संजू पत्नी अवनीश दो माह पहले अपने मायके जेबड़ा मक्खनपुर आई थी। उसे बुलाने उसके जेठ राकेश का बेटा शिवम 19 वर्ष शुक्रवार को आया था। वह शाम को अपनी चाची संजू व उसकी 2 वर्षीय बेटी गुड़िया को लेकर बाइक से घर जा रहा था। नगला तुला के समीप सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे में शिवम, संजू देवी और संजू देवी की बेटी गुड़िया के साथ दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग भी घायल हो गए। हादसे के बाद वहां आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस घायल शिवम, संजू देवी और गुड़िया को उपचार को देर रात सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची।

जहां संजू देवी और शिवम ने दम तोड़ दिया। जबकि गुड़िया को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। उनकी मौत का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह जिला अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष नगला खंगर तेजवीर सिंह का कहना है कि दो बाइक की ‌भिड़त में महिला व युवक की मौत हो गई है। वहीं तीन लोग और घायल हुए है। उनके बारे में जानकारी की जा रही है।

भाई की शादी में शामिल होने आई थी संजू

फिरोजाबाद। संजू के भाई की शादी थी। और शादी में शामिल होने के लिए 2 माह पहले मायके आई थी। शादी के बाद घर जाते समय हादसा हो गया। उसकी 7 वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें