Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsBJP Reviews Voter List Accuracy and Mobilizes Workers for Mann Ki Baat Initiative
बीएलओ का सहयोग करते हुए एसआईआर में प्रदान करें

बीएलओ का सहयोग करते हुए एसआईआर में प्रदान करें

संक्षेप:

Firozabad News - फिरोजाबाद में भाजपा जिला इकाई ने मतदाता विशेष पुनरीक्षण के तहत समीक्षा बैठक आयोजित की। मुख्य अतिथि विजय शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से बूथों पर बीएलओ का सहयोग देने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने अभियान को गति देने के लिए सभी को सक्रिय रहने को कहा। रविवार को प्रधानमंत्री मोदी 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करेंगे।

Nov 29, 2025 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

फिरोजाबाद। भाजपा जिला इकाई द्वारा शनिवार को सिरसागंज स्थित गुंजन मैरिज होम में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत सभी मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से अपनी भूमिका का निर्वहन कर अपने अपने बूथों पर बीएलओ का सहयोग प्रदान करते हुए एसआईआर अभियान को गति प्रदान करें, ताकि कोई भी योग्य और पात्र मतदाता पहचान पत्र बनवाने से नहीं छूट पाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने इस अभियान की समीक्षा करते हुए इस अभियान को और गति प्रदान करने के लिए कार्य योजना पर कार्य करने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्रों और बूथों पर जाकर कार्य करने को कहा। मतदाता सूची को और अधिक सटीक, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। मौके पर जिला प्रवासी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाहा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू यादव, जिला प्रवक्ता डॉ. अमित गुप्ता, पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, शशिकला यादव, ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत, अनिल सक्सेना, वीरू धाकरे, यशपाल सिंह यादव सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपाई आज सुनेंगे पीएम के मन की बात भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे प्रत्येक बूथ पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सहित सभी बूथ अध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, सभी जनप्रतिनिधि मन की बात सुनेंगे। जिले के सभी 1248 बूथों, 248 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष फोटो सरल एप पर अपलोड करेंगे। इसके बाद एसआईआर के तहत अपने बूथों पर बीएलओ का सहयोग करेंगे।