ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादभाजपाइयों ने किया वनखंडेश्वर पर रुद्राभिषेक

भाजपाइयों ने किया वनखंडेश्वर पर रुद्राभिषेक

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण एवं रुद्राभिषेक करने के दौरान जसराना के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।...

भाजपाइयों ने किया वनखंडेश्वर पर रुद्राभिषेक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 13 Dec 2021 07:35 PM
ऐप पर पढ़ें

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा बाबा विश्वनाथ धाम का लोकार्पण एवं रुद्राभिषेक करने के दौरान जसराना के वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपाइयों ने पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के ‌साथ ही रुद्राभिषेक एवं हवन किया।

जसराना विधायक रामगोपाल पप्पू लोधी, ब्लाक प्रमुख संध्या लोधी के साथ के साथ भाजपाई वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना करने के साथ ही हवन एवं रुद्राभिषेक किया। देवीशरण शास्त्री ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश गुप्ता एलडीबी अध्यक्ष नीलकमल यादव, सभासद रतनपाल सिंह चौह‌ान, कमंडल अध्यक्ष पूरन सिंह लोधी, ज्ञानेंद्र प्रधान आदि मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े