ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादरिटायर प्रोफेसर से बाइक सवारों ने एक लाख लूटे

रिटायर प्रोफेसर से बाइक सवारों ने एक लाख लूटे

फिरोजाबाद। उत्तर क्षेत्र में बदमाश सेवानिवृत्त प्रोफेसर से नोटों भरा थैला लूटकर भाग...

रिटायर प्रोफेसर से बाइक सवारों ने एक लाख लूटे
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 04 Sep 2018 07:28 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर क्षेत्र में बदमाश सेवानिवृत्त प्रोफेसर से नोटों भरा थैला लूटकर भाग गए। वह बैंक से रुपये निकालकर लाए थे। पंजाब बैंक में पास बुक को अपडेट कराने के लिए रुक गए थे। उसी दौरान बाइक सवारों ने वारदात को अंजाम दे दिया। एसपी सिटी ने मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी की। थाना दक्षिण के आगरा गेट स्थित गली नम्बर 2 निवासी सोम कुमार जैन (70) सीएल जैन डिग्री कॉलेज के अवकाश प्राप्त प्रोफेसर हैं। वह बबलू पुत्र मुनीष के साथ लूना पर सवार होकर बैंक से रुपये निकालने के लिए गए। बबलू उनके जान पहचान का है। वृद्ध ने पहले पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। उसके बाद वह इलाहाबाद बैंक गए। वहां से भी उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले। एक लाख रुपया थैले में रखकर वह पुन: पंजाब बैंक लौटकर आए। वह अपनी पास बुक अपडेट कराना चाह रहे थे। वह लूना से उतर कर खड़े हुए। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। वह वृद्ध के हाथ से रुपयों का थैला लूटकर भाग गए। अचानक थैला छिनने से वृद्ध ने चीख पुकार मचाई। वह सीधे पंजाब बैंक के अंदर मैनेजर के पास पहुंचे। वहां पर उन्होंने लूट के बारे में बताया। उन्होंने मैनेजर को बताया थैले में पास बुक व अन्य पत्रावलियां ले गए। बैंक मैनेजर ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पता चलते ही इलाका पुलिस व एसपी सिटी राजेश सिंह बैंक पहुंचे। उन्होंने वृद्ध से लूट के बारे में जानकारी की। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी में दर्ज हुई गतिविधि को खंगाल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें