ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबाइक सवार युवक को गोली मारी, गम्भीर

बाइक सवार युवक को गोली मारी, गम्भीर

मक्खनपुर। थाना क्षेत्र में रंजिशवश युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।

बाइक सवार युवक को गोली मारी, गम्भीर
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 20 Sep 2018 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में रंजिशवश युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ शिकोहाबाद से आ रहा था। वह काफी समय से अपनी ससुराल में रह रहा था। थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना सिरसागंज के बढ़पुरा निवासी कृष्णवीर पुत्र रंजीत सिंह काफी समय से अपनी ससुराल थाना मक्खनपुर के चमरोली गांव में रह रहा था। गांव में उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। वह गुरुवार को अपनी पत्नी सुनीता देवी के साथ शिकोहाबाद से बाइक पर सवार होकर चमरोली आ रहा था। रास्ते में बाइक सवारों ने उसको गोली मार दी। बांह में गोली लगने से वह घायल होकर बाइक से गिर पड़ा। उसकी पत्नी भी वहीं गिर पड़ी। उसके गिरते ही हमलावर वहां से भाग गए। गोली की आवाज सुन वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। पता चलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। उसके ससुरालीजन तथा परिवार के लोग भी वहां आ गए। घटना की थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घायल कृष्णवीर को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें