Firozabad News: भीमाशंकर कांवड़ रथ यात्रा में महिलाएं खींचेंगी रथ

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

Firozabad News: भीमाशंकर कांवड़ रथ यात्रा 19 अगस्त को शिकोहाबाद में होगी। इस बार महिला शक्ति रथ को खींचकर मंदिर ले जाएगी। यात्रा 18 अगस्त को सोरों के लहरा घाट से प्रारंभ होगी और 19 अगस्त को एटा चौराहा पर पहुँचेगी। भक्त काली देवी मंदिर में जलाभिषेक करेंगे।

Firozabad News: भीमाशंकर कांवड़ रथ यात्रा में महिलाएं खींचेंगी रथ

Firozabad News: भीमाशंकर तृतीय कांवड़ रथ यात्रा 19 अगस्त को शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में आएगी। भीमाशंकर कांवड़ के रथ को महिला शक्ति खींचकर मंदिर ले जाएंगी। आयोजकों ने सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला में वार्ता का आयोजन किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ रथयात्रा पहले से भी अधिक भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप में निकाली जाएगी। रथ यात्रा 18 अगस्त को सोरों के लहरा घाट से कांवड़ भरकर भीमाशंकर कांवड़ रथयात्रा 19 अगस्त को शाम करीब 5 बजे एटा चौराहा आएगी। चौमुखी महादेव मंदिर में शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। उसके पश्चात नगर के मुख्य बाजार कटरा बाजार, पक्का तालाब, तहसील तिराहा, नारायण तिराहा से होती हुई शाम 7 बजे बड़ा बाजार काली देवी मंदिर के निकट श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया जाएगा।

सबसे खास बात यह कि कांवड़ को महिला शक्ति खींचकर मंदिर तक ले जाएंगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsफिरोजाबादFirozabad News: भीमाशंकर कांवड़ रथ यात्रा में महिलाएं खींचेंगी रथ