ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादभारत विकास परिषद कराएगी 20 हजार छात्रों में प्रतियोगिता

भारत विकास परिषद कराएगी 20 हजार छात्रों में प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद जिला फिरोजाबाद की एक सभा का आयोजन सलूजा रेस्टोरेंट स्टेशन रोड फिरोजाबाद पर...

भारत विकास परिषद कराएगी 20 हजार छात्रों में प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 23 Aug 2018 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत विकास परिषद जिला फिरोजाबाद की एक सभा का आयोजन सलूजा रेस्टोरेंट स्टेशन रोड फिरोजाबाद पर किया। सभा का शुभारंभ राष्ट्रीय उप चैयरमेन डा. तरूण शर्मा, प्रांतीय महासचिव डा.जेके जुनेजा एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। सभा में फिरोजाबाद जिले की समस्त शाखा पदाधिकारी के मध्य भा.वि.प. के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान एवं गुरू वंदन छात्र अभिनंदन पर परिचर्चा की गयी। भारत को जानो प्रांतीय प्रभारी मनीष जैन द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता की पूर्ण जानकारी दी गई। फिरोजाबाद की समस्त शाखाओं को 20 हजार छात्र छात्राओं के मध्य कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रांतीय महासचिव डॉ जेके जुनेजा संस्कृत एवं लोक गीत पर आधारित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की जानकारी समस्त शाखा पदाधिकारी के मध्य रखी। कहा कि हमें फिरोजाबाद में अधिक से अधिक विद्यालयों में इस प्रतियोगिता को कराने का प्रयास करना चाहिए जिससे कि भारतवर्ष में हमारी प्राचीन संस्कृति छात्र- छात्राओं के मध्य जीवित रहे। प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने समस्त शाखाओं द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले सेवा कार्य की प्रशंसा की।सभा में राष्ट्रीय उप चेयरमैन डा. तरूण शर्मा द्वारा संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत गुरु वंदन छात्र अभिनंदन की विस्तृत जानकारी पदाधिकारियों के समक्ष रखी। बताया कि भारत विकास परिषद् उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के बारह प्रांतों की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन अक्टूबर में आगरा में किया जाएगा। भारत को जानो प्रतियोगिता कश्मीर से कन्या कुमारी तक लगभग बीस लाख विद्यार्थियों के मध्य करायी जाएगी। सभा की अध्यक्षता एवं संचालन जिला चेयरमैन राहुल गर्ग ने किया। उप चेयरमैन शैलेष अग्रवाल ने आभार जताया। आभार जिला संरक्षक अनिल गुप्ता ने जताया। सभा में प्रवीन पारौलिया, रमेश चंद्र अग्रवाल, दिनेश चन्द्र अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, गोविंद प्रसाद मित्तल, मनीष गुप्ता, पुष्पेन्द्र गोयल, आलिन्द अग्रवाल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें