मजाक में चली गोली से घायल हुआ बंगाली डॉक्टर, दोस्त गिरफ्तार
थाना नगला खंगर में बंगाली डॉक्टर गौरव रॉय को उसके दोस्त किशन उर्फ ललित कुमार ने गोली मार दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया। डॉक्टर की गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

थाना नगला खंगर में अपने क्लीनिक पर बैठे बंगाली डॉक्टर को उसके दोस्त ने गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने सरनामपुर मोड़ से आगे रुचन मानिकपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी में 315 बोर का तमंचा, 1 कारतूस, एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम किशन उर्फ ललित कुमार पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम मछरेला थाना नगला खंगर बताया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। बताते चलें कि बुधवार को बंगाली डॉक्टर गौरव रॉय पुत्र गौरांग किवासी इकदिल इटावा हाल निवासी नगला खंगर अपने क्लिनिक पर बैठा था। आरोपी ने उसे गोली मार दी।
गोली डॉक्टर ने सीधे ओर के कंधे के नीचे लगी। जिससे गोली शरीर के आरपार निकल गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पत्नी शुक्ला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


