Firozabad News: गैरहाजिर मिले शिक्षक-शिक्षामित्र, नोटिस जारी
Firozabad News: सोमवार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने मदनपुर के दस स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षामित्र एवं दो सहायक अध्यापक गैरहाजिर मिले। इनको नोटिस जारी कर

Firozabad News: सोमवार को बेसिक शिक्षाधिकारी ने मदनपुर के दस स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन शिक्षामित्र एवं दो सहायक अध्यापक गैरहाजिर मिले। इनको नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जा रहा है। बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने मदनपुर के प्राथमिक स्कूल नगला खंगर-2, दोहिया, नगला ताल, कम्पोजिट विद्यालय आमौर-1, कम्पोजिट विद्यालय सुजनीपुर, कम्पोजिट विद्यालय नगला हरी सिंह, कम्पोजिट विद्यालय इशहाकपुर, कम्पोजिट विद्यालय नगला हिमायूं, कम्पोजिट विद्यालय नगला खंगर-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों के साथ जमीन पर बैठ कर दाल-रोटी खाई तो स्कूलों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगला खंगर द्वितीय में शिक्षामित्र प्रेमलता चौहान, नगला खंगर प्रथम में मीना यादव, दोहिया में शिक्षामित्र प्रवेश कुमार गैरहाजिर मिले।
वहीं नगला हरी सिंह के अजय प्रताप यादव एवं सुजनीपुर के शिक्षक अजय सिंह भी स्कूल में नहीं मिले।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


