ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादआधी आबादी ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग

आधी आबादी ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग

जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र के उत्सव के मौके पर पुरुष व महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घूंघट...

आधी आबादी ने जमकर किया मताधिकार का प्रयोग
हिन्दुस्तान टीम,आगराSun, 20 Feb 2022 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद की तीन विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र के उत्सव के मौके पर पुरुष व महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं घूंघट व बुर्के में मतदान केंद्र के बाहर कतारबद्ध खड़ी दिखाई दीं। मतदान के मामले में महिलाएं पुरुषों से पीछे रहना नहीं चाहती थीं। वोट डालने के लिए कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को भी साथ लेकर मतदान केंद्र पर खड़ी दिखीं।

रविवार को कासगंज, पटियाली व अमांपुर क्षेत्र में सुबह से ही महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गईं थी। शहर के नबाव तरौरा मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें दिखाईं दी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मतदान केंद्र होने की वजह से यहां महिलाएं बुर्कें में वोट डालने पहुंची। गंजडुंडवारा, करसाना और अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं की संख्या काफी थी। शहरी व कस्बाई क्षेत्रों की महिलाओं में भी वोट को लेकर उत्साह काफी अधिक था। शहरी महिलाएं दोपहर बाद से ही मतदान केंद्रों पर पहुंची। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं मतदान केंद्र पर घूंघट डालकर पहुंची। मतदान केंद्र पर महिलाओं की संख्या अधिक होने की वजह से महिलाएं घूंघट में ही वोट डालने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करती दिखीं। ग्रामीण क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर भी महिलाओं की संख्या अच्छी थी। ग्रामीण महिलाएं भी मतदाधिकार के प्रयोग में शहरी महिलाओं से पीछे रहना नहीं चाहती थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें