ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा पूरा मेहनताना

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा पूरा मेहनताना

फिरोजाबाद। कांच नगरी में चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को समुचित मेहनताना नहीं मिल पा रहा। जिससे उन्हें अनेक र्आिथक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा...

चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को नहीं मिल पा रहा पूरा मेहनताना
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 11 May 2018 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कांच नगरी में चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को समुचित मेहनताना नहीं मिल पा रहा। जिससे उन्हें अनेक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से जुड़ाई श्रमिकों के मेहनताने में बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग की है। चूड़ी जुड़ाई मजदूर संघर्ष समिति ने श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को अपना मांगपत्र भेजा है। जिसमें समिति मंत्री सोमेश गोस्वामी ने कहा कि कांच नगरी में लाखों श्रमिक चूड़ी जुड़ाई कार्य में लगे हुए हैं। जिन्हें सरकार की हीला हवाली के चलते समुचित पगार नहीं मिल पा रही है। प्रदेश सरकार चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों को मात्रानुपाती दर से मेहनताने का भुगतान नहीं करा पा रही। जिसके चलते प्रत्येक श्रमिक 100 से 150 रुपये की मजदूरी कर पाता है। इतने कम मेहनताने में जुड़ाई श्रमिक अपने परिवार का पालन पोषण भी नहीं कर पाता है। यूनियन मंत्री ने कहा कि चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों की दूसरी बड़ी समस्या मिटटी के तेल की है। जिसका किसी सेवायोजक के पास परमिट नहीं है। जिसके चलते चूड़ी जुड़ाई कार्य के लिए श्रमिकों को जरूरत भर भी मिटटी का तेल नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन को समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन मिटटी के तेल की समस्या भी जस की तस बनी हुई है। उन्होंने चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का भवन निर्माण श्रमिकों की तरह पंजीकरण कराकर इन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें