ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादनगर में बजरंग दल ने सपा पार्षदों का पुतला फूंका

नगर में बजरंग दल ने सपा पार्षदों का पुतला फूंका

फिरोजाबाद। नगर में मेयर का पुतला फूंकने के विरोध में बजरंग दल ने समाजवादी पार्टी के पार्षदों का पुतला दहन...

नगर में बजरंग दल ने सपा पार्षदों का पुतला फूंका
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 27 Oct 2018 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में मेयर का पुतला फूंकने के विरोध में बजरंग दल ने समाजवादी पार्टी के पार्षदों का पुतला दहन किया। सपा पार्षदों पर शहर के विकास में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

बजरंग दल छात्र शाखा के कार्यकर्ता शनिवार को पुतले की अर्थी लेकर कोटला चुंगी से जुलूस के रूप में नगर के रामलीला चौराहे पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने सपा पार्षदों का पुतला दहन दिया। जिला विद्यार्थी प्रमुख शांतनु शर्मा, महानगर संयोजक आचमन उपाध्याय एवं सह संयोजक रितिक भदौरिया के साथ कार्यकर्ताओं ने सपा पार्षदों के खिलाफ जमकर नारे लगाए। बजरंग दल प्रांत गौरक्षा प्रमुख वीनेश भाई, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद रवीन्द्र शर्मा एवं श्याम भारद्वाज ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पार्षद शहर के विकास में बाधा खड़ी कर रहे हैं। वे मेयर का अनावश्यक विरोध कर रहे हैं। जिसे किसी भी दशा में उचित नहीं ठहराया जा सकता।

उन्होंने कहा कि सपा हाईकमान को ऐसे पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां स्वच्छ राजनीति की बात करते हैं। वहीं उनकी पार्टी के पार्षद नगर के विकास में रोड़ा अटकाने का काम क र रहे हैं। जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा पार्षदों के पास मेयर के खिलाफ कोई सबूत है तो जनता के सामने पेश करें। अन्यथा मेयर को बदनाम करने की हरकतें छोड़ दें। पुतला दहन करने वालों में प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश दिवाकर, रितिक राजौरिया, रिषभ मिश्रा, चेतन गुप्ता, रौनक सिंह, रोहित ठाकुर, प्रशांत यादव, चिराग शाक्य, जितेन्द्र सारस्वत, सुनील राठौर, हरीश राजौरिया, सुनहरी लाल जाटव आदि शामिल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें