ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादऑटो चालाक बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर फरार

ऑटो चालाक बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर फरार

एक ऑटो चालक किसी महिला को बैठाकर जा रहा था। ऑटो जैसे ही सुभाष चौराहे के समीप पहुंचा तभी महिला बेहोश हो गई। ऑटो चालक ने महिला को ऑटो से उतार कर सड़क...

ऑटो चालाक बेहोशी की हालत में महिला को छोड़कर फरार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 21 Apr 2021 07:01 PM
ऐप पर पढ़ें

एक ऑटो चालक किसी महिला को बैठाकर जा रहा था। ऑटो जैसे ही सुभाष चौराहे के समीप पहुंचा तभी महिला बेहोश हो गई। ऑटो चालक ने महिला को ऑटो से उतार कर सड़क किनारे लिटा दिया। आनन-फानन में ऑटो लेकर भाग गया।

महिला को सड़क किनारे पड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला को बेहोश देख हर कोई हतप्रभ रह गया। कुछ महिलाएं उसके मुंह पर पानी डालती नजर आई। लोगों की मानें तो यह महिला करीब 2 घंटे से अधिक समय तक सड़क किनारे पड़ी रही। महिला लाल रंग का सूट पहने हुए है। उसकी तरफ किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया जबकि चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी भी रहती है। काफी देर बाद कुछ लोगों ने उसे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। महिला नशे में बताई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें