ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादभारतवर्ष के लिए आज दीपोत्सव, हर घर में दीप जलें : ज्ञानानंद

भारतवर्ष के लिए आज दीपोत्सव, हर घर में दीप जलें : ज्ञानानंद

वृंदावन। सतयुग में वनवास के बाद जिस तरह श्रीराम भगवान के अयोध्या पहुंचने पर धरती, आकाश, पाताल में दीपोत्सव मनाया गया था। आज के युग में वह पल बुधवार को दोहराया जाएगा। यह पूरे भारतवर्ष के लिए दीपोत्सव...

भारतवर्ष के लिए आज दीपोत्सव, हर घर में दीप जलें : ज्ञानानंद
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 05 Aug 2020 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

सतयुग में वनवास के बाद जिस तरह श्रीराम भगवान के अयोध्या पहुंचने पर धरती, आकाश, पाताल में दीपोत्सव मनाया गया था। आज के युग में वह पल बुधवार को दोहराया जाएगा। यह पूरे भारतवर्ष के लिए दीपोत्सव के समान है। उत्कर्ष और उत्साह का क्षण है। यह उद्गार गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन समारोह में रवाना होने से पूर्व व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि देश काल परिस्थितियों के अनुरूप कई वर्षों तक भगवान श्रीराम टीन व छप्पर में वनवासी के रूप में रहे। लेकिन अब भव्य राम मंदिर निर्माण का शुभारंभ होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे गोवर्धन, वृंदावन समेत भारत के सभी पवित्र स्थलों की मिट्टी, जल लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। कहा कि देश के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि राममंदिर निर्माण अपने तय समय के अनुसार शुरू होने जा रहा है। राम मंदिर निर्माण के लिए अनेकों साधु-संतों ने अपना बलिदान दिया है। शिलान्यास और इसके निर्माण के बाद उन सभी की आत्माओं को हर्षित करने वाला यह क्षण है। इसीलिए भारत के प्रत्येक व्यक्ति को इस शुभ समय पर अपने घर में दीप प्रज्जवलित करके श्रीराम का सुमिरन करना चाहिए।इससे पूर्व रज कलश की मंगल आरती की गई। इसके उपरांत हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता और दिल्ली एनसीआर के प्रमुख समाजसेवी प्रमोद गुप्ता ने ज्ञानानंद महाराज की आरती की गई। उन्होंने आश्रम की गोशाला में गोमाता का पूजन कर उन्हें गुड़ भी खिलाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें