Firozabad News: बाइक सवारों ने मैक्स चालक परिचालक को पीटा, रुपये छीने
Firozabad News: शिकोहाबाद में पारस डेयरी से दूध लेकर वापस लौट रहे मैक्स गाड़ी के चालक और परिचालक पर बाइक सवार हमलावरों ने हमला किया। हमलावरों ने उन्हें पीटकर 20 हजार रुपए, मोबाइल और दूध की मशीन लूट ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Firozabad News: शिकोहाबाद में पारस डेयरी में दूध उतारकर लौट रही मैक्स गाड़ी के चालक परिचालक से दो बाइक सवार हमलावरों ने गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया। उनसे नगदी, मोबाइल, मशीन लेकर फरार हो गए। मैक्स के चालक, परीक्षालक ने थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहित यादव पुत्र पप्पू चालक निवासी नगला मान्धाती थाना एका, दीपक पुत्र संतोष कुमार के साथ मैक्स गाड़ी से दूध लेकर पारस डेरी एटा रोड पर आया था। वह दूध की गाड़ी को खाली करके एका लौट रहे थे। पुरातन विद्यालय के कट के पास दो बाइक पर सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने गाड़ी को घेर लिया।
आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने मैक्स के चालक, परिचालक के साथ जमकर मारपीट की। हमलावरों ने मैक्स गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।आरोप लगाया कि हमलावर उनका मोबाइल, 20 हजार रुपए, दूध को फेंटने वाली मशीन लेकर फरार हो गए। इस बारे में इंस्पेक्टर क्राइम का कहना है कि शिकायती पत्र आया है। मामले की जांच कराकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

