
विद्युत विभाग की टीम के साथ हाथापाई का मुकदमा
Firozabad News - रामगढ़ में विद्युत टीम के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए सरकारी अभिलेखों को फाड़ा और उनके परिवार की महिलाएं...
थाना रामगढ़ में विद्युत टीम के साथ की गई मारपीट के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों के परिवार की महिलाओं और लड़कियों ने आकर मारपीट में सहयोग करने और सरकारी अभिलेखों को आरोपियों द्वारा फाड़ने का भी आरोप है। थाना रामगढ़ में राजा बाबू जो 33 केवी विद्युत उपकेंद्र रैपुरा पर संविदाकर्मचारी लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। वह 24 अगस्त को संविदाकर्मी दिनेश कुमार के साथ बकाएदारों से बिल की वसूली करने गया था। वह यादराम पुत्र कल्याण सिंह के घर पर पहुंचे। इसका कनेक्शन पूर्व में अस्थायी रूप से काटा था। मौके पर पाया कि बिना बिल को जमा किए बिजली का फिर चालू कर रहा था।

जब बिल जमा करने के लिए कहा तो शिवम और रनवीर सिंह झगड़ा करने लगे।अनिल कुमार के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों की परिवार की महिलाएं आ गईं और वे भी झगड़ा करने लगीं। मामले में रनवीर, शिवम और इनके परिवार की महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी अभिलेखों को फाड़ने का मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




