किशोरी को ले जाने वाला गिरफ्तार
Firozabad News - जसराना में एक युवक ने अपनी बहन को अगवा किया। भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। 13 अप्रैल को आरोपी ने फोन पर गालियां दी थीं और जान से मारने की धमकी दी थी। 14 अप्रैल को युवक ने किशोरी को ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने किशोरी को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को जेल भेज दिया।

जसराना में एक दिन पहले भाई के साथ गाली गलौज करने वाला युवक किशोरी को अपने साथ ले गया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने शिकंजा कसा तो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया। थाना जसराना के एक गांव निवासी युवक ने काेतवाली में तहरीर दी। तहरीर में पीडित ने कहा कि 13 अप्रेल को ओडमपुर निवासी इरफान ने फोन पर गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि 14 अप्रेल को पीडित अपने परिवार के साथ खेतों में गेंहू काटने गया था।
उसकी 17 वर्ष की बहन घर पर थी। इसी दौरान इरफान उसकी बहन को अपने साथ ले गया। मामला अलग-अलग धर्म का होने के कारण पुलिस ने आनन-फानन में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकडने एवं किशोरी को बरामद करने के लिए सर्विलांस एवं अन्य साधनों की मदद ली। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कुबेरपुर कट यमुना एक्सप्रेस वे के नीचे चाय के खोखे के पास मौजूद है। पुलिस ने आनन-फानन में मौके पर पहुंची और किशोरी को बरामद करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया आरोपी को न्यायालय के निर्देश पर जेल भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


