एशियन इंटरनेशनल स्कूल में आज आएंगे अनूप जलोटा
Firozabad News - एशियन इंटरनेशनल स्कूल में आज अनूप जलोटा का भक्ति संगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम रविवार शाम चार बजे शुरू होगा। क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत की अमृत वर्षा होगी।

एशियन इंटरनेशनल स्कूल में आज आएंगे अनूप जलोटा टूंडला। एशियन इंटरनेशनल स्कूल बसई रोड पर रविवार को प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा का भक्ति संगीत कार्यक्रम आज होगा। इसमें काफी संख्या में श्रोताओं की सहभागिता रहेगी। विद्यालय प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय के शुभारंभ पर रविवार शाम चार बजे से पदमश्री अनूप जलोटा के भक्ति संगीत कार्यक्रम किया जाएगा। देर शाम तक यह आयोजन चलेगा। उन्होंने बताया है कि अनूप जलोटा द्वारा भक्ति संगीत की अमृत वर्षा होगी। कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्रवासियों से आने की अपील की है। मिस्टर डीपीएस बने जतिन, मिस रहीं रिद्धि सिंह फिरोजाबाद।
दिल्ली पब्लिक स्कूल फिरोजाबाद में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 12 के विद्यार्थियों को उनके विद्यालय जीवन की मधुर स्मृतियों के साथ विदाई देना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित करना था। प्रधानाचार्य डॉ. गौरव दुबे ने कहा कि छात्र जीवन अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों का आधार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु निरंतर आगे बढ़ने, सकारात्मक सोच रखने तथा विद्यालय का नाम गौरवान्वित करने की प्रेरणा दी। प्रो वाइस चेयरमैन जितेन्द्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान किए। प्रबंधिका सविता रावत के कुशल निर्देशन में समारोह सुंदर रूप से आयोजित किया। कक्षा ग्यारह के छात्र-छात्राओं सक्षम मित्तल, ईशानी चतुर्वेदी, आइशी तथा सारांश मित्र ने आयोजन को सफल बनाने में भूमिका निभाई। मिस्टर डीपीएस जतिन शर्मा, मिस डीपीएस रिद्धि सिंह, मिस्टर फेयरवेल वीर विनायक, मिस फेयरवेल शैलावी गुप्ता, मिस्टर बॉलीवुड हर्षित तिवारी, मिस बॉलीवुड ऋतु अत्री, स्टारगर्ल अदिति, स्टारबॉय शिवम गुप्ता, मिस्टर लिगेसी होल्डर सुयश, मिस लिगेसी होल्डर रिद्धि सिंह, मिस्टर पॉपुलर अंकित, मिस पॉपुलर भूमि, मिस्टर माइंडफुल ईशांत, मिस माइंडफुल वेदिका गर्ग, मिस दिवा देवयंशी, मिस्टर दिवा सक्षम शर्मा, शी गॉट द लुक्स कृतिका शर्मा, ही गॉट द लुक्स मंथन गुप्ता, मिस एलीगेंट श्रेया निगम, मिस्टर एलीगेंट अभिनव चौधरी को बनाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


