ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकरंट से दो गायों की मौत पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

करंट से दो गायों की मौत पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाया

कस्बा में गुरुवार को बिजली करंट से हुई दो गायों के कारण लोगों में आक्रोश भड़क गया। सूचना मिलते ही भाजपा के अलावा कई हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने गायों की मौत...

करंट से दो गायों की मौत पर गुस्साए लोगों ने जाम लगाया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 16 Jan 2020 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

कस्बा में गुरुवार को बिजली करंट से हुई दो गायों के कारण लोगों में आक्रोश भड़क गया। सूचना मिलते ही भाजपा के अलावा कई हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने गायों की मौत के लिए विद्युत विभाग की लापरवाही बताया तथा जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर ही जाम खुल सका।

पहला हादसा नगर में बैंक ऑफ इंडिया चौराहे के समीप हुआ। रात्रि लगभग साढ़े 10 बजे जब एक गाय ठंड एवं बारिश से बचने का प्रयास कर रही थी तो अचानक पोल से छूते ही वह बुरी तरह तड़फने लगी। गांव को तड़फते देखकर लोगों ने तत्काल सूचना विद्युत अधिकारियों को दे दी। जब तक आपूर्ति रोकी जाती तब तक गाय की मौत हो गई। सुबह लगभग साढ़े चार बजे जैसे ही बिजली सप्लाई फिर प्रारंभ की तो चौराहे के समीप ही दूसरी गाय भी विद्युत पोल में दौड़ करंट का शिकार हो गई। लगातार दो गायों की करंट से मौत होने की सूचना लोगों को मिल गई। सूचना पाकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमाकांत गुप्ता मौके पर पहुंच गए। इसके बाद गौरक्षक दल के जिलाध्यक्ष योगी राकेश कुमार भी साथियों के साथ कस्बा में पहुंच गए। लोगों का कहना था कि अगर विभागीय अधिकारी बिना सूचना के बिजली आपूर्ति प्रारंभ नहीं करते दूसरी गाय नहीं मरती। आक्रोशित लोगों ने तत्काल जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर तहसीलदार शिकोहाबाद सत्यप्रकाश, विनय शर्मा, जेई प्रवीन बघेल भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार द्वारा गायों का पोस्टमार्टम कराने एवं दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देने के साथ लगभग आधा घंटे बाद जाम खुलवा दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें