सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का एजेंसी पर हंगामा, सड़क पर लेटे

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - जसराना में गैस की किल्लत और एजेंसी संचालक की मनमानी के खिलाफ उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। तीन दिन से गैस एजेंसी बंद होने से लोग नाराज हुए और एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर हंगामा किया। एसडीएम ने लोगों की समस्याएं सुनी और मामले की जांच का आश्वासन दिया।

सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का एजेंसी पर हंगामा, सड़क पर लेटे

जनपद के जसराना में गैस की किल्लत और एजेंसी संचालक की मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा शुक्रवार सुबह फूट पड़ा। तीन दिनों से गैस एजेंसी पर ताला लटके होने और सिलेंडर न मिलने से नाराज लोगों ने सब्जी मंडी के पास एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर जोरदार हंगामा किया। आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया और वाहनों के आगे लेटकर अपना विरोध दर्ज कराया। जसराना थाना पुलिस, एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और नायब तहसीलदार नरेंद्र सिंह भारी सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम ने आक्रोशित लोगों से बात की और उनकी समस्या सुनी।उपभोक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि पिछले तीन दिनों से एजेंसी नहीं खुल रही है, जिससे उनके घरों में चूल्हे ठंडे पड़े हैं।

एसडीएम उपभोक्ताओं को शांत कराते हुए एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि गैस एजेंसी संचालक द्वारा कालाबाजारी की जा रही होगी या उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान किया जा रहा होगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।