प्रधान संगठन ने मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - लखनऊ में ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन में भाग लेने से रोके जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। प्रधान संगठन ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और प्रदेश सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की और आंदोलन की चेतावनी दी।

प्रधान संगठन ने मुख्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

लखनऊ प्रदर्शन में भाग लेने से रोके जाने पर ग्राम प्रधानों में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिसको लेकर प्रधान संगठन ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों को लखनऊ प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जाना था। इससे पूर्व पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी को हाउस अरेस्ट कर दिया था। इसी के विरोध में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। प्रधानों का कार्यकाल ना बढ़ाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।