ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादकटौती को लेकर व्यापारियों में गुस्सा, ज्ञापन सौंपा

कटौती को लेकर व्यापारियों में गुस्सा, ज्ञापन सौंपा

नगर में विद्युत आपूर्ति की बदहाल हाल से लोग परेशान है। भीषण गर्मी में सभी उपकेंद्रों से कटौती की जा रही है। इसके चलते लोगों की रातों की नींद, दिन का चैन गायब हो चुका है। अघोषित कटौती के चलते व्यापारी...

कटौती को लेकर व्यापारियों में गुस्सा, ज्ञापन सौंपा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 03 Jul 2020 07:22 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में विद्युत आपूर्ति की बदहाल हाल से लोग परेशान है। भीषण गर्मी में सभी उपकेंद्रों से कटौती की जा रही है। इसके चलते लोगों की रातों की नींद, दिन का चैन गायब हो चुका है। अघोषित कटौती के चलते व्यापारी वर्ग भी काफी नुकसान उठा रहा है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय जनउद्योग संगठन के राजीव गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने आवास विकास स्थित विद्युत केंद्र पर जाकर अधिशाषी अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को 48 घंटे में विद्युत आपूर्ति में सुधार का अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों ने कहा कि माधोगंज, आवास विकास सहित तीनों ही उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। इससे उद्योग धंधे भी चौपट हो रहे हैं। व्यापारी जनरेटर के सहारे कब तक अपने व्यवसाय को चलाएगा। दिन हो या रात कभी भी कटौती की जा रही है जबकि तहसील स्तर पर शासन ने 20 घंटे की विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।

नगर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई आठ से 10 घंटे ही हो रही है। आवास विकास कॉलोनी, मांधोगंज फीडर के हालत सबसे ज्यादा खराब हो गए हैं यहां तो रात रात भर बिजली गुल रहती है। अधिशाषी अभियंता ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द सुधार का प्रयास किया जाएगा। गर्मी के चलते फीडरों में फाल्ट हो रहे हैं। इसके कारण सप्लाई में फर्क पड़ रहा है। ज्ञापन सौपने वालों में सोनी गंभीर, विकास गुप्ता, शशांक पाठक, सोनू सरदार, सुनील गुप्ता, देवेंद्र सिंह धाकरे, दीपक खंडेलवाल आदि व्यापारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें