एंबुलेंस चालकों की हड़ताल मांगों के मानने पर हुई खत्म
मंगलवार को एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के बाद देर रात उच्चाधिकारियों व कंपनी के नुमाइंदों के मध्य हुई वार्ता के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस चालक अपने-अपने काम पर लौट आए।...

मंगलवार को एंबुलेंस चालकों की हड़ताल के बाद देर रात उच्चाधिकारियों व कंपनी के नुमाइंदों के मध्य हुई वार्ता के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। इसके साथ ही एंबुलेंस चालक अपने-अपने काम पर लौट आए। उच्चाधिकारियों ने सभी एंबुलेंस चालकों की कुछ मांगों को मान लिया है।
शरद यादव ने बताया कि देर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व कंपनी के अधिकारियों के मध्य वार्ता हुई थी। वार्ता के दौरान कर्मचारियों की कुछ मांगों को मान लिया है जिसमें चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की भांति एबुलेंस चालकों को 50 लाख का बीमा, दो माह का बकाया वेतन व अन्य को जल्द हल कराने का आश्वासन दिया है। उसके बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया। देर रात अस्पताल में पहुंचकर सीडीओ नेहा जैन, सीएमओ एसके दीक्षित, एसडीएम एकता सिंह, कंपनी के अधिकारी ने एंबुलेंस चालकों से वार्ता कर हड़ताल को खत्म करने की बात कही। एसडीएम एकता सिंह का कहना है कि एंबुलेंस चालकों की कुछ मांगों पर विचार का आश्वासन दिया है।
