ट्रेन की चपेट में आकर फौजी घायल, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share

Firozabad News - ड्यूटी से घर लौटते समय एयर फोर्स के जवान आशीष शुक्ला ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जवान के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ट्रेन की चपेट में आकर फौजी घायल, हालत गंभीर

ड्यूटी से अपने घर लौट रहा एयर फोर्स का एक जवान ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी है। कानपुर जनपद के लक्ष्मणपुर तिलक निवासी आशीष शुक्ला एयरफोर्स में जवान के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी से अपने घर जा रहे थे। थाना टूंडला के अंतर्गत चुल्हावली के पास वह नेताजी एक्सप्रेस की चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नाजुक हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

हादसे की सूचना जवान के परिवार को भी दे दी गई। जवान की हालत बेहद नाजुक है। जवान के दोनों हाथ-पैर जख्मी बताए गए हैं। सूचना पाकर परिवार के लोग भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।