ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादएआईएमआईएम ने निगम पर लगाया भेदभाव का आरोप

एआईएमआईएम ने निगम पर लगाया भेदभाव का आरोप

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने नगर निगम पर सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी...

एआईएमआईएम ने निगम पर लगाया भेदभाव का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादFri, 26 Nov 2021 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पदाधिकारियों ने नगर निगम पर सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। वार्ड में सभी ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द कार्य कराने की मांग की। अपर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।

पार्टी के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद इसरार ने कहा है कि नगर निगम रामगढ़ के नई नई आबादी वाले क्षेत्र मोहल्ला हबीवगंज, रामगढ़ रोड, आकाशवाणी रोड, छपरिया, उर्दू नगर, रहमत नगर, कोहिनूर रोड, कश्मीरी गेट, मूली वाला खेत क्षेत्रों में जहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह दयनीय तो वहीं गलियों की हालत बेहद खराब है। इसरार ने कहा कि नगर निगम मुस्लिम इलाकों में भेदभाव बरत रहा है। उन्होंने कहा है कि इन क्षेत्रों में गंदगी के कारण लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है । मच्छर लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन नगर निगम परिसर में धरना देने को मजबूर हो जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अपर नगर आयुक्त अरविंद कुमार राय को ज्ञापन दिया तथा जमकर नारेबाजी भी की। ज्ञापन देने वालों में शहजाद खान, मोहम्मद शादान, जावेद, इरशाद खान, नदीम खान तथा पार्षद अब्दुल वहाब शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें