Firozabad News: पारिवारिक कलह के चलते ट्रक चालक यमुना में कूदा
Firozabad News: आगरा के थाना बाह के नसीरपुर क्षेत्र में एक ट्रक चालक परिवारिक कारणों से यमुना में कूद गया। उसके परिजनों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान शुरू किया। गोताखोर भी आए लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला।

Firozabad News: थाना बाह आगरा नसीरपुर थाना बोर्डर क्षेत्र में एक ट्रक चालक पारिवारिक कारणों से यमुना में कूद गया। ट्रक चालक के यमुना में कूदने की घटना से परिवार में हाहाकार मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से खोजी अभियान चलाया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आगरा से गोताखोरों की टीम ने आकर गुरुवार को भी अभियान चलाया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। पवन पुत्र रवेन्द्र निवासी बहोरी डाडा थाना नसीरपुर ने सूचना दी कि उसका भाई शिवकुमार उर्फ छोटे यादव (24) पुत्र रविंद्र सिंह निवासी बहोरी डाडा थाना नसीरपुर बुधवार को आगरा के बाह क्षेत्र में नौरंगी घाट यमुना में कूद गया है।
सूचना पर पहुंची थाना नसीरपुर पुलिस ने घटना को लेकर बाह थाना क्षेत्र की पुलिस को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। भाई की मानें तो शिव कुमार ट्रक चालक था। वह शिकोहाबाद से मुंबई ट्रक चलता था। वह बुधवार को अपने घर आया था। शाम 6 बजे पारिवारिक कलह के कारण यमुना में कूद गया। पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे है।

