Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsAgra Car Theft Family Loses Gold Jewelry and Cash During Wedding Trip
कार में रखे बैग से आभूषण और रुपये पार

कार में रखे बैग से आभूषण और रुपये पार

संक्षेप:

Firozabad News - इंदौर से एक युवक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ शादी में शामिल होने आगरा आया था। यात्रा के दौरान कार चालक द्वारा डिग्गी में रखे बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी गायब हो गए। युवक ने चालक पर शक जताते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 05, 2025 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share Share
Follow Us on

आगरा से बुक की गई एक कार में युवक अपने सामान को डिग्गी में रखवाकर लाया था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ अपने साढू की शादी में शामिल होने इंदौर से आया था। बैग से लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी गायब होने पर युवक ने कार चालक पर शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना रसूलपुर में संतोष कुमार पुत्र गिरजा शंकर निवासी गौरा नगर थाना हीरा नगर इंदौर मध्य प्रदेश ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपनी पत्नी भूरी देवी और पुत्र सूरज और बेटी मिष्ठी के साथ अपने साढू रामौतार निवासी खंजापुर थाना रसूलपुर में आया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साढू के बेटे शैलेंद्र की शादी समारोह में आने को आगरा के वाटर वर्क्स पर बस से उतरने के बाद स्विफ्ट डिजायर को बुक किया था। चालक ने सारा सामान बैग डिग्गी में रख दिए। कार चालक ने नेनी ग्लास के चौराहे पर उतार दिया। अगले दिन बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के आभूषण और बैग में रखे 20 हजार रुपये नहीं मिले। चालक ने आभूषण और रुपये निकाले हैं। चालक से जब नाम पूछा था तो उसने अपना नाम दीपक गुप्ता बताया था। इंदौर से पत्नी के लिए जो हार खरीदा था वह उसी दुकान के डिब्बे में रखा हुआ था। शादी के बाद मामले में कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।