ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादउद्घाटन मैच में आगरा ने मैनपुरी को हराया

उद्घाटन मैच में आगरा ने मैनपुरी को हराया

फिरोजाबाद। पुलिस लाइन्स के मैदान पर गुरुवार को ग्यारहवीं अन्तर्जनपदीय कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग व वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ एसपी देहात महेन्द्र सिंह ने...

उद्घाटन मैच में आगरा ने मैनपुरी को हराया
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 21 Jun 2018 11:46 PM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस लाइन्स के मैदान पर गुरुवार को ग्यारहवीं अन्तर्जनपदीय कुश्ती, कबड्डी, बाक्सिंग व वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारम्भ एसपी देहात महेंद्र सिंह ने किया। उद्घाटन मैच में कबड्डी में आगरा ने मैनपुरी को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर एसपी देहात महेंद्र सिंह ने कहा खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ लाभ होता है। खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। जीतने वाले को कही घमंड नहीं करना चाहिए। हारने वाले को कभी निराश नहीं होना चाहिए। हारने वाले को आगे की प्रतियोगिता के लिए मेहनत करनी चाहिए तथा जीतने वाले को आगे भी जीतने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ कराया। उद्घाटन के दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए गए।प्रतियोगिता में उद्घाटन कबड्डी का मैच आगरा व मैनपुरी की टीमों के मध्य खेला गया। आगरा ने मैनपुरी की टीम को 9 अंको से रहा दिया। आगरा की टीम ने 69 तथा मैनपुरी की टीम ने 60 अंक प्राप्त किए। दूसरा मैच हाथरस व मैनपुरी के मध्य खेला गया। जिसमें हाथरस ने मैनपुरी को हराया। प्रतियोगिता के उद्घाटन के समय सीओ लाइन अभिषेक राहुल, सीओ सिरसागंज अजय कुमार व आरआई रार्मंसह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में एटा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, आगरा व फिरोजाबाद की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें