ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादचंद्र ग्रहण के बाद खुले मंदिरों के पट, दर्शन को पहुंचे भक्त

चंद्र ग्रहण के बाद खुले मंदिरों के पट, दर्शन को पहुंचे भक्त

फिरोजाबाद। सुहाग नगरी में चंद्र ग्रहण के बाद सुबह होते ही मंदिरों के पट खुल...

चंद्र ग्रहण के बाद खुले मंदिरों के पट, दर्शन को पहुंचे भक्त
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSat, 28 Jul 2018 11:57 PM
ऐप पर पढ़ें

सुहाग नगरी में चंद्र ग्रहण के बाद सुबह होते ही मंदिरों के पट खुल गए। ग्रहण पड़ने के पश्चात पहले मंदिर परिसर की पानी से धुलाई की गई। फिर मंदिर में विराजमान देव प्रतिमाओं को गंगा जल से स्नान कराया गया। प्रतिमाओं को नई पोशाक धारण कराई गई। तब पूजा अर्चना शुरु हो सकी। चंद्र ग्रहण के चलते शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कांच नगरी में सभी मंदिरों के पट बंद कर दिए गए थे। अपरान्ह 2.55 बजे ग्रहण का सूतक लगने पर शाम को मंदिर के पट नहीं खोले गए। मध्य रात्रि को 11.55 बजे चंद्र ग्रहण शुरु हो गया, जो कि 3.49 बजे तक चलता रहा। ग्रहण बीतने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में पांच बजे नगर से मंदिरों के पट खुल गए। ग्रहण के बाद पहले मंदिर परिसर की साफ सफाई की गई। फिर पानी में गंगा जल मिला कर फर्श को धोया गया। तत्पश्चात पुजारियों ने मंदिर में विराजमान देव प्रतिमाओं को गंगा जल से स्नान कराया। प्रतिमाओं की पुरानी पोशाक बदलवाई गई। देवी, देवताओं को नई पोशाक धारण कराई गई। इसके बाद मंदिरों में पूजा अर्चना शुरू हो गई। भक्तों ने अपने इष्ट के दर्शन कर मनौतियां मांगीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें