ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादपीएचसी पर रहेगी प्रशासन की नजर

पीएचसी पर रहेगी प्रशासन की नजर

जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की देखभाल अब जिला प्रशासन करेगा। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के प्रशासनिक...

पीएचसी पर रहेगी प्रशासन की नजर
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 17 Jun 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की देखभाल अब जिला प्रशासन करेगा। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नामित करते हुए उन्हें निर्देश भी दिए हैं। सभी नोडल अधिकारियों से कहा है कि वह सप्ताह में एक बार अनिवार्य रूप से अपने चयनित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शासन के निर्देश पर यह निर्णय लिया है। जनपद में 55 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए इतने ही नोडल अधिकारियों के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। मुख्य विकास अधिकारी के अनुसार सभी नोडल अधिकारी अपने अपने स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर मरीजों के इलाज के अलावा वहां रंगाई, पुताई, पेयजल, शौचालय के साथ-साथ सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखेंगे। प्रत्येक नोडल अधिकारी का दायित्व होगा कि वह सात दिन में किसी भी एक दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे तथा जो भी कमियां होंगी उन्हें तत्काल प्रभाव से दूर कराएंगे। इसके पश्चात हर शुक्रवार को शाम तीन बजे तक अपने रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सभी नोडल अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर क्षेत्रीय लोगों से जानकारी भी लेंगे तथा चिकित्सकों, कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी नजर रखेंगे। इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को उनकी तैनाती स्थल से संबंधित सूची उपलब्ध करा दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें