ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादअपर मुख्य सचिव ने पालिका, मलिन बस्ती, बस स्टैंड को देखा

अपर मुख्य सचिव ने पालिका, मलिन बस्ती, बस स्टैंड को देखा

नगर में रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका, मलिन बस्ती और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मच...

नगर में रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका, मलिन बस्ती और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मच...
1/ 2नगर में रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका, मलिन बस्ती और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मच...
नगर में रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका, मलिन बस्ती और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मच...
2/ 2नगर में रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका, मलिन बस्ती और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मच...
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादTue, 29 Sep 2020 11:56 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ने नगर पालिका, मलिन बस्ती और रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। सचिव के निरीक्षण से नगर पालिका में हड़कंप मच गया।

सोमवार को अपर मुख्य सचिव रमा रमण, सीडीओ नेहा जैन, एसडीएम सिरसागंज एकता सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद देवेंद्रपाल सिंह के साथ नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम, ईओ अवधेश कुमार ने सचिव को बताया कि टैक्स का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने के चलते नगर पालिका की आय बहुत ही कम हो गई है। कई साल से टैक्स की वसूली नहीं हो पा रही है। सुप्रीम कोर्ट से निर्णय नहीं होने के चलते पालिका की वित्तीय हालत ठीक नहीं है। साथ ही विकास कार्यों के लिए आने वाली ग्रांट लगातार कम हो रही है। अभी मात्र 25 प्रतिशत ग्रांट ही मिल रही है। इससे विकास कार्य व वेतन भी नहीं दे पा रहे हैं। सचिव ने नगर पालिका से अन्य मद से आय बढ़ाने के सुझाव दिए तथा ग्रांट को बढ़वाने का आश्वासन दिया। उसके बाद सचिव ने मलिन बस्ती मीर खलील का निरीक्षण किया वहां पर लोगों से बातचीत की और पूछा साफ सफाई, सेनेटाइज आदि का छिड़काव किया जा रहा है कि नहीं। सचिव ने बदहाल रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। लोगों ने सचिव से कहा कि बस स्टैंड की हालत में सुधार कराया जाए। सचिव ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के बाद सचिव ने कहा कि नगर पालिका में वित्तीय दिक्कत हैं। मलिन बस्ती में पहले की अपेक्षा साफ सफाई संतोषजनक रही है। समस्याओं को दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें