ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में लाएं तेजी

राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में लाएं तेजी

नगर में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान की समीक्षा की।...

राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह में लाएं तेजी
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 17 Jan 2021 07:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अयोध्या में बनने जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे धन संग्रह अभियान की समीक्षा की। उन्होंने संगठन कार्यकर्ताओं से धन संग्रह में तेजी लाने का आह्वान किया।

रविवार को नगर में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा की अध्यक्षता में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों की बैठक शिशु विहार विद्यालय पर आयोजित की गई। जहां पर उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से घर घर जाकर धन संग्रह के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा की मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि की रसीद काटी। बैठक के बाद संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने गरीब असहाय महिलाओं को सर्दी से बचने के लिए कंबल वितरित किए। कार्यक्रम में चंद्र नगर विभाग अध्यक्ष रमाकांत पचौरी, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, बजरंग दल के विभाग सह संयोजक लालू चौधरी, नितिन चौहान, दीपक, नितिन आर्य, पप्पू पुष्कर, धर्मेंद्र गोस्वामी, कप्तान सिंह राठौर, राहुल सविता, मोहन बघेल, अनिल उपाध्याय, रविंद्र शर्मा, विकास उपाध्याय आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें