ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबाददुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने धरने पर बैठी रही महिला

दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने धरने पर बैठी रही महिला

दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़ित महिला अपने पति व बच्चों के साथ धरने पर गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर बैठ गयी। उसकी तबियत खराब होने पर उसका पति उसे लेकर चिकित्सक के पास...

दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने धरने पर बैठी रही महिला
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 06 Feb 2020 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने के लिए पीड़ित महिला अपने पति व बच्चों के साथ धरने पर गुरुवार को क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर बैठ गयी। उसकी तबियत खराब होने पर उसका पति उसे लेकर चिकित्सक के पास पहुंचा।

ज्ञात रहे थाना नारखी क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट इलाका पुलिस ने छेड़छाड़ में कर ली थी। इससे पीड़िता संतुष्ट नहीं थी। दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने को महिला गुरुवार को भी क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर पति व अपने दोनों बच्चों के साथ धरने पर बैठ गयी। तभी उसकी तबियत खराब हो गयी तो उसका पति उसको वहां से उठाकर डॉक्टर के पास लाया। इस संबंध में सीओ टूंडला अजय सिंह चौहान ने बताया है कि एक मुकदमे में दो रिपोर्ट नहीं लिखी जा सकती हैं। यदि महिला चाहेगी तो उसके 64 के बयान करा दिए जाएंगे। उसी मुकदमे में धाराओं को बढ़ा दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें