ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादहाथ में लगा पटाखा फट जाने से किशोर झुलसा

हाथ में लगा पटाखा फट जाने से किशोर झुलसा

नसीरपुर क्षेत्र में शनिवार की रात पटाखा चलाते एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। पटाखा उसके हाथ में ही चल गया। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर...

हाथ में लगा पटाखा फट जाने से किशोर झुलसा
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादMon, 21 Oct 2019 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

नसीरपुर क्षेत्र में शनिवार की रात पटाखा चलाते एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। पटाखा उसके हाथ में ही चल गया। उसकी हालत देख परिजन घबरा गए। उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर किया गया।

छरी छप्पर निवासी श्याम सुंदर (15 साल) पुत्र छोटेलाल रात को पटाखे चला रहा था। उसी दौरान एक बम चलाते समय उसके हाथ मे ही फट गया। इससे वह गंभीर झुलस गया। उसका हाथ ज्यादा घायल हो गया। इसके अलावा उसके सीने व अन्य स्थान पर भी बारूद फैलने से जल गए। उसकी गंभीर हालत देख परिजन घबरा गए। मोहल्ले के लोग भी उसके घर पर पहुंच गए। परिजन रविवार को उसे उपचार को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर हालत में उसे आगरा रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा ले गए। उसकी हालत देख परिजन काफी घबराए हुए हैं।

आतिशबाजी करते समय रखें सावधानी

फिरोजाबाद। दीपोत्सव पर आतिशबाजी त्योहार का मुख्य आकर्षक होता है। बच्चों से लेकर बड़े तक आतिशबाजी चलाते हैं। आतिशबाजी चलाने पर सावधानी भी बरतें। धमाके वाले पटाखे चलाते समय पूरी तरह से सावधान रहे। दूर से ही पटाखों में आग लगाए। कभी हाथ में रखकर पटाखा नहीं चलाए।

हादसा होने पर यह करें

फिरोजाबाद। आतिशबाजी चलाते समय एक बड़े बरतन में पानी भरकर रखे। फुलझड़ी चलाने के बाद अवशेष को नीचे न फेंके। उसको पानी भरे बरतन में ही डाले। पटाखे से जल जाने पर ठंडा पानी डाले। आंख में झुलस जाने पर उसको रगड़े नहीं। ठंडे पानी से आंखों को धोएं। बाद में चिकित्सक से सम्पर्क करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें