ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादप्लाट को लेकर पथराव और फायरिंग में 9 घायल

प्लाट को लेकर पथराव और फायरिंग में 9 घायल

थाना क्षेत्र में बुधवार को प्लाट को लेकर परिवार के ही लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बाद में पथराव से भगदड़ मच गई। उसी दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली की आवाज से...

प्लाट को लेकर पथराव और फायरिंग में 9 घायल
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादWed, 28 Nov 2018 11:59 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र में बुधवार को प्लाट को लेकर परिवार के ही लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। बाद में पथराव से भगदड़ मच गई। उसी दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली की आवाज से सनसनी फैल गई। मारपीट पथराव में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।

सांती में प्लाट को लेकर सगे भाई बीरवल व बृजराज सिंह में विवाद हो गया। दोनों के बीच गाली गलौच के बाद मारपीट हो गई। मारपीट का पता चलते ही दोनों के परिवारीजन एकत्र होकर पहुंच गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मोहल्ले के लोगों ने बचाने का प्रयास किया। कोई किसी की सुनने को तैयार नहीं था।

उसी दौरान दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। पथराव से गांव में भगदड़ मच गए। वहां काफी देर तक मारपीट पथराव होता रहा। उसी दौरान किसी ने तमंचे से फायर कर दिया। ऐसा घायलों का कहना है। गोली की आवाज से सनसनी फैल गई।

मारपीट पथराव में दोनों पक्षों के बीरवल, अर्जुन, सूरज, खुशबू, सुशीला देवी, अंकित, बॉबी, बृजराज व शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें