ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादबार के चुनाव में 729 मतदाताओं ने डाले वोट

बार के चुनाव में 729 मतदाताओं ने डाले वोट

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को बुधवार को शांति पूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान प्रात: दस बजे से सायं तीन बजे तक चला। मतदान में...

बार के चुनाव में 729 मतदाताओं ने डाले वोट
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादThu, 25 Feb 2021 04:50 AM
ऐप पर पढ़ें

बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को बुधवार को शांति पूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान प्रात: दस बजे से सायं तीन बजे तक चला। मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सीओपी प्रमाण पत्र न होने के कारण कई अधिवक्ता वोट नहीं डाल सके। इसको लेकर कहासुनी हुई। देर सायं परिणाम घोषित क दिये गये। 214 वोट पाकर महेन्द्र यादव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्धंदी सतीश वशिष्ठ को 90 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद आलिया रफत सादमा विजयी रही। उन्होंने सर्वेश को 38 वोट से हराया। रफत को 265 मत मिले। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर घनश्याम यादव जीते। उनको 180 मत मिले। उन्होंने सुधीर यादव को 36 मतों से हराया। महा सचिव पद पर देवेंद्र सिंह विजयी रहे। उनको 184 वोट मिले। उन्होंने भारत सिंह को 10 मतो से हराया।वही कोषाध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश विजयी रहे। उन्होंने विजय कुमार को 157 मतों से हराया। शिव प्रकाश को 268 मत मिले। सहसचिव पड़ पर मोहन कुमार, वकील खां तथा शिव नरायन ने जीत हासिल की। उनको क्रमश: से 402, 339 तथा 308 मत मिले।

वार्षिक चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने को उत्सुक दिखाई दिए। प्रात:से ही काफी सख्या में मतदाता वहां पहुंच गए। पदाधिकारियों को चुनने को 735 मतदाताओं को वोट डालने थे। मतदान में 729 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सीओपी प्रमाण पत्र को लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी। लोगों का कहना था कि वह बार के सदस्य हैं। उनका वोटिंग लिस्ट में नाम नहीं है। चुनाव अधिकारी ने उनको समझाया। उनको बताया यह बात पहले ही बताई दी गई थी कि सीओपी कार्ड न होने पर कोई वोट नहीं डाल सकेगा। मतदान के चलते न्यायालय परिसर में पूरे दिन चुनावी माहौल व्याप्त रहा।

मतदान सम्पन्न होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हुई। कई टेबिल लगाकर मतगणना शुरू हुई। अपने अपने चहेते प्रत्याशियों की जीत की कामना को लेकर अधिवक्ता नारेबाजी करते रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें