
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 53 शिक्षक
संक्षेप: Firozabad News - जिला और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा प्रेरणा एप के जरिए स्कूलों के निरीक्षण में 53 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला और तहसील स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा प्रेरणा एप के माध्यम से स्कूलों के किए निरीक्षण में 53 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने पोर्टल की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह में जवाब नहीं देने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी। बीएसए आशीष कुमार पांडेय ने बताया कि नकटपुर की रूपक पचौरी, विरमा देवी, जौंधरी द्वितीय की खुशबू शर्मा, शीलेंद्र कुमार, कुर्रीकूपा की वंदना, सीमा यादव, जाजपुर की संध्या फौजदार, सीमा, सीमा रानी, चित्ररंजन सिंह, सराय लुकमान की बीना कुमारी, नगला चांदी की चंद्रकला सेंगर, मनोज कुमारी, पीएस नगला मधु के कपिल कुमार, चंदनपुर की रीना कुमारी, नीलम यादव, पगला प्रानसुख के सत्यभान, पीएस मुबारकपुर के अमित सिंह, पीएस रहल के विजय सिंह, शिल्पा कटारिया, पीएम समोहा के नागेश कुमार स्कूल में नहीं मिले।

वहीं, निरपीक्षण में पीएस सिद्ध का पुरा के राजेश कुमार, धीरपुरा के हेमलता कुशवाहा, अंजली बंसल, नगला दाल की संगीता रानी शर्मा, पचोखरा द्वितीय की अवधेश कुमार, नीलम कुमारी, पीएस हरिहा की निशा यादव, नगला राजाराम की यशोदा शर्मा, यूपीएस मोहम्मदपुर की अनीता यादव, कन्या पीएस-3 के भुवनेश कुमार, अंजु लता सक्सेना, शंकरपुर की सुनीता यादव, यूपीएस डिवायची की कविता, केएम अंजना, पीएम मोहिनीपुर दखिनारा कही गरिमा यादव, नूरपुर के अखिलेश कुमार पचौरी स्कूल से अनुपस्थित पाए मिले।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




