ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश फिरोजाबादलॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 37 गिरफ्तार

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 37 गिरफ्तार

जनपद में कोरोना संक्रमित दोनों की बढ़ रही संख्या को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। स्थान-स्थान पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जा...

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर 37 गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,फिरोजाबादSun, 03 May 2020 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में कोरोना संक्रमित दोनों की बढ़ रही संख्या को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर है। स्थान-स्थान पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

पुलिस ने जनपद में 60 स्थानों पर चेकिंग को बैरियर लगाए हैं। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी आने जाने वालों की लगातार चेकिंग कर रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान 517 वाहनों के चालान किए। इस दौरान कई वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15,500 रुपया शमन शुल्क वसूला। लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने विभिन्न थानों में 20 अभियोग पंजीकृत किए हैं। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर 37 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने लोगों से घरों पर रहने का आह्वान किया है। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए है कि वह लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें