पड़ोसी की हरकतों से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, असहाय बने रहे ससुराली और मायके वाले

Yogesh Yadav फिरोजाबाद हिन्दुस्तान
share

यूपी के फिरोजाबाद में एक विवाहिता ने पड़ोसी युवक की हरकतों से तंग आकर जान दे दी है। परिजनों का आरोप है कि युवक के पिता से शिकायत करने के बावजूद उसने अपने बेटे को नहीं रोका।

पड़ोसी की हरकतों से परेशान विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, असहाय बने रहे ससुराली और मायके वाले

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 23 वर्षीय विवाहिता ने पड़ोसी युवक की हरकतों और लगातार की जा रही प्रताड़ना से तंग आकर खौफनाक कदम उठाया है। युवक के खिलाफ मायके वालों और ससुरालियों दोनों जगह शिकायत की। परिजनों ने युवक के पिता से शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ। परिजन भी युवक के आगे असहाय बने रहे। अततः विवाहिता ने परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसने सुसाइड नोट में मौत का जिम्मेदार पड़ोसी युवक को ठहराया है। सबसे ज्यादा विचलित करने वाली बात यह है कि विवाहिता का परिवार और ससुराल वाले सब कुछ जानते हुए भी उसे बचाने में असहाय साबित हुए।

पांच साल का सुखी वैवाहिक जीवन और फिर पड़ोसी का साया

थाना नगला सिंघी के गढ़ी चैना भीकनपुर बझेरा निवासी दयावती (23) की शादी पांच साल पहले बसई मोहम्मदपुर निवासी संतचरन के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद दयावती अपनी ससुराल में बेहद सुख-शांति के साथ रह रही थी। लेकिन पिछले कुछ समय से पड़ोस में रहने वाले युवक सोनू पुत्र मोहर सिंह की बुरी नजर उस पर पड़ गई। सोनू लगातार दयावती का पीछा करता था और उसे अपनी हरकतों से परेशान करने लगा था।

Voice of UP

शिकायत के बाद भी नहीं रुका आरोपी, पिता ने भी दिया साथ

दयावती ने इस प्रताड़ना के बारे में अपने ससुराल वालों और मायके वालों को विस्तार से बताया था। बेटी की गृहस्थी और सम्मान बचाने के लिए उसके परिजनों ने आरोपी सोनू के पिता मोहर सिंह से मुलाकात की। उन्होंने मिन्नतें कीं और चेतावनी भी दी कि वह अपने बेटे को रोके ताकि उनकी बेटी शांति से जी सके। लेकिन आरोप है कि मोहर सिंह ने अपने बेटे को सुधारने के बजाय उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया। जब रक्षक ही भक्षक के समर्थन में आ गया, तो आरोपी के हौसले और बुलंद हो गए।

सुसाइड नोट में छलका दर्द, पिता-पुत्र पर मुकदमा दर्ज

लगातार होती मानसिक प्रताड़ना और समाज में बदनामी के डर से घबराई दयावती ने सोमवार दोपहर को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने सोनू को अपनी मौत का मुख्य जिम्मेदार ठहराया है। दयावती के पिता रामरतन ने इस मामले में सोनू और उसके पिता मोहर सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पिता का कहना है कि यदि मोहर सिंह ने शिकायत पर अपने बेटे को रोक लिया होता, तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।

इस मामले में एक खास बात यह रही कि मृतका के पिता ने अपनी बेटी के ससुराल वालों का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में साफ कहा कि दयावती की मौत में उसके पति या ससुराल के किसी भी सदस्य का कोई दोष नहीं है। वे सभी दयावती की परेशानी में उसके साथ थे, लेकिन पड़ोसी की गुंडागर्दी के सामने सभी असहाय हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार पिता-पुत्र की तलाश में छापेमारी कर रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।