Hindi NewsUP NewsFiring at actress Disha Patni father house in Bareilly Goldie Brar gang took responsibility
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता के घर फायरिंग, गैंगेस्टर बोला-संतों के अपमान का लिया बदला

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता के घर फायरिंग, गैंगेस्टर बोला-संतों के अपमान का लिया बदला

संक्षेप:

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी घर के बाहर शुक्रवार तड़के गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। घटना सुबह की बताई जा रही है। 

Sep 12, 2025 09:18 pm ISTDinesh Rathour बरेली, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी घर के बाहर शुक्रवार तड़के गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्यों ने फायरिंग कर दी। सुबह करीब साढ़े तीन बजे उनके सिविल लाइंस स्थित आवास के मुख्य दरवाजे और दीवार पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चार से पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उनके घर फोर्स तैनात कर दी गई है और एसपी सिटी व एसपी क्राइम के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी, जो कि रिटायर्ड डिप्टी एसपी हैं, परिवार सहित सिविल लाइंस इसी घर में रहते हैं। दिशा पाटनी की बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू पाटनी ने 29 जुलाई को संत प्रेमानंद और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर महिला को लेकर की गई बयानबाजी के संबंध में टिप्पणी की थी। हालांकि बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई और मामला शांत हो गया। इसी बीच शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सिविल लाइंस स्थित उनके घर पर फायरिंग कर दी गई। बाइक से पहुंचे दो हमलावरों ने घर के दरवाजे और दीवार पर चार-पांच राउंड फायरिंग की। इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो जांच शुरू कर दी गई।

इस बीच, कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग के सदस्य रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। उसने फेसबुक पर लिखा कि यह हमला दिशा की बहन और आर्मी अधिकारी मेजर खुशबू पाटनी द्वारा संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर की गई टिप्पणी का बदला है। पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि भविष्य में किसी ने भी धर्म या संतों के खिलाफ टिप्पणी की, तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। हालांकि, रोहित गोदारा ने यह पोस्ट कुछ देर बाद सोशल मीडिया से डिलीट कर दी, लेकिन उसका स्क्रीनशॉट नोएडा में मीडिया को साझा किया गया।

फोर्स तैनात, पांच टीमें गठित

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि घटना को गंभीरता से लेते हुए रिटायर्ड डिप्टी एसपी के घर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसपी क्राइम मनीष चंद्र सोनकर के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत पांच टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |