
बैरक में लटकता मिला फायर ब्रिगेड कर्मचारी का शव, मानसिक तनाव में खुदकुशी की आशंका
कॉल रिसीव न होने पर एक अन्य फायरमैन उनकी बैरक में देखने गया। कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो संदीप फंदे से लटका दिखाई दिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि संदीप UPSC की तैयारी कर रहे थे।
यूपी के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क फायर स्टेशन में तैनात एक दमकल कर्मी का शव बुधवार सुबह बैरक में फंदे से लटका मिला। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार मानसिक तनाव में आकर उन्होंने खुदकुशी की। हालांकि मामले की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि मूल रूप से बागपत के हलालपुर गांव निवासी 35 वर्षीय संदीप कुमार वर्ष 2016 में फायर विभाग में भर्ती हुए थे। फायर स्टेशन की दूसरी मंजिल पर बनी बैरक में वह अकेले रहते थे। बुधवार सुबह संदीप के ड्यूटी पर न पहुंचने पर साथी कर्मियों ने कॉल की।
कॉल रिसीव न होने पर एक अन्य फायरमैन उनकी बैरक में देखने गया। कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो संदीप फंदे से लटका दिखाई दिया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि संदीप यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे। साल 2018 में उनके पिता और 2024 में मां का निधन हो गया था।
इसके बाद वह ठीक से तैयारी नहीं कर पा रहे थे और मानसिक अवसाद में रहने लगे। यूपीएससी की परीक्षा में फेल हो जाने के कारण वह अधिक तनाव में आ गए। उनकी शादी भी नहीं हुई थी।

लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें



