सरकारी स्कूलों को बदनाम करने वालों पर होगी FIR, BSA ने DM को भेजी रिपोर्ट

मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर सरकारी स्कूलों के भ्रामक वीडियो वायरल करने को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। प्रयागराज में दो स्कूलों से जुड़े मामले में बीएसए अनिल कुमार ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। अब गलत सूचनाएं  फैलाने वालों पर एफआईआर होगी।

government schools
सरकारी स्कूलों को बदनाम करने वालों पर FIR होगी

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने के लिए 15 अगस्त से शुरू हुए ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच सोशल मीडिया पर परिषदीय स्कूलों के भ्रामक वीडियो वायरल करने को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। प्रयागराज में दो स्कूलों से जुड़े मामले में बीएसए अनिल कुमार ने डीएम को रिपोर्ट भेज दी है और अब गलत सूचनाएं प्रसारित करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने कौंधियारा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कुआं में शौचालय, सड़क, पेयजल और विद्युत कनेक्शन न होने की सूचना शेयर की थी। इस पर सीडीओ हर्षिका सिंह ने खुद प्रधानाध्यापिका पूनम साहू से फोन पर विद्यालय में उपलब्ध पानी, बिजली, सड़क और शौचालय की सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। प्रिंसिपल ने सूचित किया कि विद्यालय में आवश्यक सुविधाए उपलब्ध हैं और विद्यालय की स्थिति संतोषजनक है। विद्यालय में बालक एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध शौचालय उपयोग योग्य है। विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क की समुचित व्यवस्था है। पेयजल के साथ विद्युत व्यवस्था उपलब्ध है।

वहीं, फेसबुक पर बहादुरपुर ब्लॉक के स्कूल में पहुंच मार्ग को लेकर वायरल वीडियो को भी बीएसए ने गलत बताया है। बीएसए का कहना है कि जांच में पता चला कि वायरल वीडियो ग्राम पंचायत कोटवा स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का है। उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश त्रिपाठी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रहे बच्चे ग्राम पंचायत कोटवा के बिंद और सोनकर बस्ती के हैं।

बारिश के कारण सड़क पर आया था पानी

उन्होंने आगे बताया कि सोनकर बस्ती के पास ही बिजलीघर स्थित है और रास्ता पक्का है। सड़क के दोनों ओर तालाब हैं। दो दिन पहले अत्यधिक बारिश के कारण तालाब का पानी सड़क पर आ गया था जो कि अब खाली हो गया है। बस्ती से आने के लिए एक पगडंडी रास्ता भी वर्तमान में जलमग्न है। विद्यालय आने के लिए दूसरा पक्का रास्ता भी है। कुछ लोगों ने जानबूझकर बच्चों को पानी से होकर जाने को कहा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बीएसए का कहना है कि गलत तथ्यों के आधार पर परिषदीय विद्यालयों की छवि खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

मेरठ में दो युवकों का चालान, देवरिया में केस दर्ज

इससे पहले स्कूलों की बदहाली का वीडियो बनाने पर मेरठ में दो युवकों का चालान कर दिया गया। वहीं, देवरिया में युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। दरअसल, मेरठ में कांग्रेस नेता के बेटे और उसके साथी को सरूरपुर ब्लॉक के कालंद गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsसरकारी स्कूलों को बदनाम करने वालों पर होगी FIR, BSA ने DM को भेजी रिपोर्ट